गुमला, सितम्बर 6 -- घाघरा। घाघरा प्रखंड की आरंगी पंचायत के खम्भिया में बिना पुलिया बनाए 2.24 लाख रुपये की निकासी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पंचायत सचिव आशिक मीर, मुखिया लोदो एक्का, जेई और बिचौलियों की मिलीभगत से 15वें वित्त आयोग की योजना की राशि निकाली गई। संजय साहू के घर के पास आरसीसी पुलिया निर्माण के लिए योजना संख्या 8/2025-26 के तहत 2.50 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। आरोप के अनुसार, पुलिया का निर्माण किए बिना दो किस्तों में राशि निकाल ली गई। पहली किस्त में 1.17 लाख और दूसरी में 1.07 लाख रुपये की निकासी हुई है। नियम के अनुसार योजना में जियो टैगिंग, मापी पुस्तिका और अभिलेख तैयार करने के बाद ही राशि की निकासी होती है। ऐसे में बिना निर्माण के भुगतान होने से योजना की प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. श...