गुमला, मार्च 11 -- घाघरा। बाल विवाह जैसी कुप्रथा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर से बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया गया। यह रथ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों में जाकर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेगा तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी देगा।मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार ने हस्ताक्षर पट पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। इसे रोकने के लिए समाज में व्यापक जनजागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी कुरीति पर पूर्ण विराम लगाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान बीपीओ पुष्पा टोप्पो, महिला पर्यवेक्षक स्वेता केशरी, जयमाला कुमारी, प्रभा कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विकास कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाध...