गुमला, अप्रैल 16 -- घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा थाना क्षेत्र में दर्ज बाइक चोरी कांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 23/26 के तहत की गई। थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि 17 मार्च को घाघरा बाजार से चोरों द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संदिग्धों की पहचान की और छापेमारी अभियान चलाया। जांच के क्रम में कांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हेंजला कुडू निवासी साजिद अंसारी तथा खलारी (रांची) निवासी रोहित कुमार शामिल हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए गुमला जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया क...