घाघरा में बजरंगबली मंदिर के 11वें स्थापना दिवस पर निकली कलशयात्रा
गुमला, अप्रैल 22 -- घाघरा। प्रखंड मुख्यालय के मिलन चौक स्थित बजरंगबली मंदिर का 11वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर चांदनी चौक होते हुए छठ मोहल्ला पहुंची। जहां आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भराया गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे।कलश यात्रा के दौरान जय श्री राम और जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम में भव्य आरती, कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। जिससे माहौल पूरी त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.