गुमला, मार्च 5 -- घाघरा।घाघरा थाना क्षेत्र के बालाखटंगा गांव निवासी 35 वर्षीय कृष्णा महली ने अपने घर में कंडी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.