गुमला, अप्रैल 7 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को सरना संचालन समिति के तत्वावधान में प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झखरा कुम्भा में पहान चन्दर उरांव और पुजार बादल उरांव द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई।इसके बाद प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए खोड़हा दल पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर जुलूस के रूप में निकले। मांदर की थाप और पारंपरिक गीत-नृत्य के साथ यह शोभायात्रा झखरा कुम्भा से प्रारंभ होकर चांदनी चौक, थाना चौक होते हुए करम डिपा पहुंची। जहां यह एक भव्य सभा में तब्दील हो गई। पूरे मार्ग में उत्सव का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। सभा स्थल पर सरना संचालन समिति द्वारा विभिन्न खोड़हा दलों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्...