गुमला, अप्रैल 15 -- घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती बियार गांव में बुधवार को 62 वर्षीय गणेश मुंडा का शव नाले से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का शव उसके घर से करीब एक किमी दूर करंज गडहा के समीप स्थित नाले में पड़ा मिला। शरीर पर मिले संदिग्ध निशानों के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गणेश मुंडा सोमवार को अपनी बेटी सुषमा को महुआ चुनने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह बेटी ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। शुरुआत में ग्रामीणों ने कहीं चले जाने की बात कहकर उसे ढांढस बंधाया,लेकिन जब पूरे दिन गणेश का कोई पता नहीं चला,तो गांव के लोग उसकी खोज में निकल पड़े।खोजबीन के दौरान करंज गडहा के पास नाले में गणेश का शव मिला। घटनास्थल पर महुआ चुनने की टोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.