गुमला, अप्रैल 26 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी में नशाखोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस को रविवार को काफी मशक्कत के बाद अफान खान नामक युवक को हिरासत में लेने में कामयाब रही। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी युवक गांव के एक अर्द्धनिर्मित घर में अपने साथियों के साथ ब्राउन शुगर और नशीली दवाइयों का सेवन कर रहा था,जबकि कुछ युवक बाइक से नशा खरीदने भी पहुंचे थे। विरोध करने पर आरोपी ने ग्रामीणों से गाली-गलौज की। जिसके बाद गांव के लोग एकजुट होकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर एएसआई आंद्रियस भेंगरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,लेकिन परिजनों ने अफान को घर में छिपा दिया और पुलिस को अंदर जाने से रोकने लगे। महिलाओं ने दरवाजे पर खड़े होकर विरोध किया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल और महिला फोर्स के पहुंचने पर स्थिति संभाली गई। इधर नशाखोरी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.