गुमला, जून 26 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव के समीप शुक्रवार रात करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बनियाडीह निवासी अनूप उरांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की। परिजनों के अनुसार अनूप उरांव अपने दोस्तों के साथ दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों से घाघरा से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दोनों बाइकों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद जिस बाइक पर अनूप सवार था, वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत हादसा इतना भीषण था कि अनूप उरांव की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों क...