घाघरा में दो ऑटो की सीधी टक्कर, छह घायल
गुमला, अप्रैल 30 -- घाघरा, प्रतिनिधि । घाघरा थाना क्षेत्र के आदर के समीप गुरुवार को दो ऑटो की आमने-सामने टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचाया गया। घायलों में विशुनपुर निवासी रजनी कुमारी, हेलता निवासी रामवृत असुर, उर्मिला असुर, आकाश कुमार, घाघरा पाकर टोली निवासी मालती देवी, सविता कुमारी, दरदाग निवासी फूलमनिया देवी व चिंगरी निवासी रविमंती देवी शामिल हैं। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं गर्भवती महिला रजनी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद एक ऑटो चालक घायलों को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.