गुमला, मार्च 2 -- घाघरा। घाघरा थाना परिसर से करीब दो सौ मीटर दूर बैंक ऑफ इंडिया से सटे हॉट एंड कोल्ड दुकान में चोरों ने एस्बेस्टस तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने स्वंय छत पर चढ़कर स्थिति का जायजा लिया।पीड़ित दुकानदार विपिन चौरसिया के अनुसार रविवार शाम दुकान बंद कर वे घर गए थे। सोमवार सुबह पहुंचे तो सीलिंग टूटी मिली,सामान बिखरा था और काउंटर से करीब 12 हजार रुपये नकद व घी, चॉकलेट,परफ्यूम सहित लगभग 40 हजार की सामग्री गायब थी। चोर एस्बेस्टस तोड़कर भीतर घुसे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दुकानदारों में भय का माहौल है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। चार दिन पूर्व भी चांदनी चौक की एक दुकान में इसी तरह चोरी हुई।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.