गुमला, जून 18 -- घाघरा प्रतिनिधि कहते हैं जाको राखे साईंया मार सके न कोई, यह कहावत घाघरा में उस वक्त सच साबित हुई जब अचानक बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। एनएच-143 ए किनारे करंज का विशाल पेड़ टूटकर गिर गया,लेकिन इससे पहले पेड़ के नीचे दुकान लगाने वाले दुकानदार बारिश से बचने के लिए वहां से हट चुके थे। यह भी पढ़ें- पेज तीन-तारापुर में आंधी-पानी की चपेट में आकर गिरा विशाल पेड़,हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार घाघरा में एनएच किनारे करंज के पेड़ के नीचे कई दुकानदार सब्जी, आम और जामुन बेचते थे। गुरुवार को अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए सभी दुकानदार अपना सामान छोड़कर पास के बने दुकान में चले गए। इसी दौरान कुछ ही देर बाद करंज पेड़ की मोटी डाल टूटकर बिजली के तार पर गिर गई।नुकसान से बचाव पेड़ की डाल इतनी बड़ी...