घाघरा में डैम में डूबने से ग्रामीण की मौत
गुमला, जून 5 -- घाघरा। घाघरा थाना के जामटोली स्थित डैम में डूबने से सुखराम उरांव (60 वर्ष) की मौत हो गयी। सुखराम सेहल पंचायत के तुन्जो सेमरटोली का रहने वाला है। शुक्रवार को वह मवेशी चराने के लिए गया था। मवेशी चरा कर लौटने के दौरान वह डैम में मवेशी को नहलाने लगा। इसी क्रम में डैम में डूबने से उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार डैम में काफी घास है।उसी में उलझ गया और बाहर नहीं निकलने सका और डूब गया। घटना को डैम में स्नान रही एक युवती ने देखा और इसकी जानकारी परिजनों को दी। बड़ी मशक्कत के बाद उसे डैम से बाहर निकाला गया और घटना की सूचना घाघरा पुलिस को दी गई। यह भी पढ़ें- घास काटने निकले मजदूर का शव खेत से बरामद घाघरा पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को बरामद कर शव का पंचनामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.