गुमला, जनवरी 3 -- घाघरा। झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के सदस्यों की बैठक घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित कला संस्कृति भवन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई तथा संगठनात्मक मजबूती,जनसंपर्क और आंदोलनकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी फरवरी माह में देवाकी नर्सरी में एक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा, परिवहन सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दीपक सिंह बीरुवा व विधायक भूषण बाड़ा को आमंत्रित करने पर सहमति बनी।बैठक में रामकुमार भगत, लालदेव भगत, ओम प्रकाश मिश्रा, दशरथ उरांव, कृष्ण मणि भगत, सुखराम उरांव, बैरागी उरांव, हरि भगत, माड़वाड़ी उरांव सहित कई आंदोलनकारी सदस्य उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.