घाघरा में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक
गुमला, सितम्बर 9 -- घाघरा। झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक बुधवार को राजकुमार भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आंदोलनकारियों की विभिन्न मांगों को लेकर सहमति बनी। इसमें सभी आंदोलनकारियों को समान पेंशन देने, मासिक भत्ता उपलब्ध कराने और सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण का लाभ देने की मांग प्रमुख रही।इसके अलावा आंदोलनकारियों की बैठक के लिए एक कमरा और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की मांग पर भी चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर सीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। मौके पर नारायण भगत, मोहन भगत, ओम प्रकाश मिश्रा, मुखलाल साहू, लालदेव उरांव, विनोद भगत, दिगंबर साहू, बीरी भगत, महाजन उरांव, सुरेश भगत, चंद्रमणि मिश्रा, सुरेंद्र साहू, महेश उरांव, सुनील उरांव, नागो उरांव, तेंबा उरांव, सजीत भगत, मारवाड़ी उरांव समेत अन्य आंदोलनकारी मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.