गुमला, फरवरी 17 -- गुमला। जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस क्रम में चांदनी चौक स्थित मिडिल स्कूल घाघरा परिसर के पीछे जमी गंदगी को हटाने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टर की सहायता से सफाई कराई गई। लंबे समय से जमा कचरे को हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर स्वच्छता समिति से जुड़े अनिरुद्ध चौबे, अमित ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...