गुमला, जून 1 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के पुराने पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक घर के बाहर खड़ी कार रविवार रात चोरी हो गई। वाहन मालिक मनोज सिंह ने मामले की लिखित शिकायत घाघरा थाना में दर्ज कराते हुए विशुनपुर निवासी प्रवीण गिरी पर कार चोरी का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- पंचमुखी मंदिर के पास से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्जघटना का विवरण जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच01डी-1187 मनोज सिंह के घर के बाहर खड़ी थी। सोमवार सुबह जब वह जागे तो कार गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सका। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी का मामला मुफस्सिल थाना में दर्जलेन-देन का विवरण मनोज सिंह ने बताया कि उन्होंने करीब तीन माह पूर्व चटकपुर निवासी सुरजनाथ सिंह से डेढ़ लाख रुपये देकर उक्त कार गिरवी के रूप में ली थी। सुरजनाथ को प...