गुमला, अगस्त 13 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो नवाटोली में लिव-इन रिलेशन में रह रही 16 वर्षीय प्रियंका कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार प्रियंका पिछले करीब पांच महीने से गांव के ही आर्यन तुरी के साथ रह रही थी। परिजनों के अनुसार सोमवार को प्रियंका गांव की दो युवतियों के साथ जंगल घूमने गई थी। जंगल से लौटने के दौरान उसका व्यवहार बदला हुआ नजर आया। वह घर लौटने के बजाय जंगल की ओर जाने लगी। साथ गई दोनों युवतियों ने उसे पकड़कर घर पहुंचाया। घर आने के बाद भी प्रियंका असहज व्यवहार कर रही थी।बुधवार रात सभी ने खाना खाया और सो गए। गुरुवार सुबह करीब चार बजे आर्यन तुरी की नींद खुली तो उसने प्रियंका को फांसी के फंदे पर लटका पाया। इसके बाद घटना की जानकारी प्रियंका के परिजनों और घाघरा थाना ...