घाघरा में कांग्रेस का एसआईआर को लेकर बीएलए के साथ बैठक
गुमला, जून 11 -- गुमला, संवाददाता । जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में घाघरा प्रखंड के चपका पंचायत भवन में बीएलए के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत ने की।बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए बीएलए की भूमिका, जिम्मेदारियों व निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी बीएलए को पहचान पत्र भी प्रदान किया गया।जिला उपाध्यक्ष रोहित उरांव ने कहा कि एसआईआर अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और बीएलए की भूमिका मतदाता सूची को अद्यतन रखने में अहम है। जिला महासचिव गंगा उरांव ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने पर जोर दिया। प्रखंड अध्यक्ष आदित्य भगत ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.