गुमला, अगस्त 7 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के तारागुटू अंबाटोली में बिजली के अर्थिंग तार की चपेट में आने से 38 वर्षीय बीरेंद्र उरांव की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ चांदनी चौक पर सड़क जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।

ग्रामीणों का आक्रोश ग्रामीणों का आरोप है कि बीरेंद्र उरांव खेत में काम करने गया था, तभी वह बिजली के अर्थिंग तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग का कोई अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।

मुआवजे की मांग ग्रामीणों ने विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। सूचना मिलन...