घाघरा में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
गुमला, जून 16 -- घाघरा।अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घाघरा पुलिस ने सोमवार देर शाम टांगर सिकवार के समीप एक महिंद्रा ट्रैक्टर को बालू लदा अवस्था में जब्त किया। बताया गया कि ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लेकर घाघरा की ओर आ रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़कर थाना ले आई। पुलिस ने मामले की जानकारी खनन विभाग को दे दी है। एनजीटी लागू होने के बाद अवैध खनन और परिवहन पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.