गुमला, दिसम्बर 5 -- घाघरा, प्रतिनिधि । अनुसूचित जनजाति आयोग की राष्ट्रीय सदस्य डॉ.आशा लकड़ा के नेतृत्व में शुक्रवार को घाघरा प्रखंड में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण इसमें शामिल हुए और अपने व्यक्तिगत तथा क्षेत्रीय मसलों को खुलकर अधिकारियों के सामने रखा। ग्रामीणों ने बिजली की अनियमित आपूर्ति,पेयजल संकट, जर्जर सड़क, मनरेगा कार्यों में मंदी, राशन वितरण में अनियमितताएं, आंगनबाड़ी सेवाओं की कमी, धूमकुड़िया संचालन तथा पेंशन योजनाओं में आने वाली दिक्कतों को विस्तार से बताया। डॉ.आशा ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने बताया कि जनसंवाद का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच की दूरी कम करना है,ताकि लोग बिना किसी भय के प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सकें। उन...