गुमला, मई 16 -- घाघरा, प्रतिनिधि। अंचल कार्यालय घाघरा में शनिवार को आयोजित अंचल दिवस में उपायुक्त दिलेश्वर महतो सहित के कई अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जमीन संबंधी विवादों के ऑन द स्पॉट समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को अंचल दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया है,ताकि ग्रामीणों को जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में कई मामले निपटाएभूमि विवादों का समाधान अंचल दिवस के दौरान भूमि सत्यापन के नौ, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र के 15,दाखिल-खारिज के छह,जाति व आवासीय प्रमाण पत्र के 20 और पंजी टू सुधार के नौ मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं चार लाभुकों के बीच भू-धारण संबंधी दस्तावेजों का वितरण भी किया गया। मौके पर ...