घाघरा बांध के समीप सड़क हादसा में तीन युवक हुए घायल
गोड्डा, जून 12 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के घाघरा बांध के समीप गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ललमटिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी अजित बरेली, सैलु सोरेन एवं गणेश मुर्मू एसपी कॉलेज, दुमका से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के घाघरा बांध के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर दौड़ते हुए बाइक के सामने आ गया।
दुर्घटना का विवरण कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल सहायता प्रदान की। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.