बहराइच, मार्च 7 -- जरवलरोड, संवाददाता। घाघरा घाट पुल पर मैजिक वाहन का टायर फटने से लम्बा जाम लग गया। चार किलोमीटर लम्बा जाम लगभग दो घंटे लगा रहा। लोग हलकान रहे। दोपहर दो बजे के आसपास लगे जाम में कई इमरजेंसी वाहन फंसे रहे। हालात को संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। एक सप्ताह में दूसरी बार जाम लगा है। लखनऊ बहराइच मार्ग संजय सेतु घाघरा घाट पुल पर दोपहर करीब दो बजे के आस पास लखनऊ की तरफ जा रहे मैजिक गाड़ी का टायर फट गया। इत्तेफाक है कि वाहन बीच में ही था। इससे दोनों ओर का आवागमन बंद हो गया। वाहन को हटाने की भी सूरत लोगों की समझ में नहीं आई। किसी तरह वाहन को लोगों की मदद से थोड़ा किनारे किया गया। इससे एक तरफ के वाहन निकल पा रहे थे जिससे भारी जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने छोटे वाहनों को किनारे से पास किया तो कुछ रास्ता खाली हुआ। बह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.