घाघरा पुल पर चार घंटे पांच किलोमीटर जाम, एंबुलेंस भी फंसी
बहराइच, जुलाई 23 -- जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाघरा नदी स्थित संजय सेतु पर बुधवार रात करीब 10 बजे दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। हालांकि किसी को चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद पुल पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर जाम लगना शुरू हो गया। जाम में रोडवेज बसें, एंबुलेंस, निजी कारें, ट्रक और अन्य छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहे। खासकर एंबुलेंस में फंसे मरीजों की सांसें अटकी रहीं। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। संकरे पुल पर क्षतिग्रस्त ट्रकों के कारण रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था। यह भी पढ़ें- घाघरा पुल पर चार घंटे पांच किलोमीटर जाम, एंबुलेंस भी फंसी पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटाने का प्रयास शुरू कराया। साथ ही पुल के दोनों सिरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.