घाघरा पुल पर इस डेट से फिर दौड़ेंगी गाड़ियां, गोंडा, बहराइच से लखनऊ जाने वाले यात्री जान लें
नई दिल्ली, जून 1 -- उत्तर प्रदेश में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। घाघरा नदी पर बने पुल की फिर से चालू होने की डेट आ गई है। घाघरा नदी पर बने संजय सेतु से छह जून से वाहनों का आवागमन फिर शुरू हो जाएगा। पिछले डेढ़ माह से चल रहे मरम्मत कार्य के कारण पुल को बंद कर दिया गया था। इस दौरान हल्के वाहनों को वैकल्पिक प्लाटून पुल से गुजारा जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। छह जून को संजय सेतु को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। अभी तक गोंडा, बहराइच, बलरामपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को या तो प्लाटून पुल से जाना पड़ता था या फिर चक्कर काट कर लखनऊ जाना पड़ता था। देवीपाटन मंडल समेत अन्य जिलों की लाइफलाइन माने जाने वाले 42 वर्ष पुराने संजय सेतु को 16 अप्रैल से मरम्मत के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.