घाघरा ने फिर दिखाना शुरू कर दिया अपना रौद्र रूप, नदी की तेज धारा से कटते-कटते बचा रिंग बांध
संवाददाता, अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती में घाघरा नदी ने मोजपुर रिंगबांध के पास एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। नदी की तेज धारा से रिंगबांध के किनारे तेजी से कटान होने लगी। कटान की रफ्तार इतनी तेज रही कि रिंगबांध के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा। हालात बिगड़ते देख बाढ़ खंड के अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मजदूरों के साथ टीम को मौके पर भेजा गया, जहां रात में ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घाघरा की धारा लगातार रिंगबांध की ओर कटान कर रही थी। यदि कटान कुछ और आगे बढ़ जाता तो रिंगबांध को गंभीर नुकसान पहुंच सकता था। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में कटान की स्थिति पहले से ही बनी हुई थी, लेकिन समय रहते प्रभावी बचाव कार्य नहीं किए जाने से स्थिति गंभीर हो गई। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.