घाघरा नदी में नहाने गए युवक का तीन दिन बाद मिला शव
लखीमपुरखीरी, जून 13 -- रमियाबेहड़ ब्लॉक के अंतर्गत घाघरा नदी के पार स्थित ग्राम पंचायत जंगल मटेरा के मजरा लक्षमनपुरवा निवासी युवक का शव डूबने के तीन दिन बाद नदी से बरामद हुआ। युवक बुधवार को घाघरा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया था। घटना के बाद से प्रशासन, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। लक्षमनपुरवा निवासी पृथ्वीपाल (30) पुत्र सहज राम बुधवार दोपहर घाघरा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में चले गया। नदी के तेज बहाव के चलते देखते ही देखते वह पानी में समा गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान प्रेम मुरारी ने प्रशासन को अवगत कराया। यह भी पढ़ें- घाघरा नदी में नहाते समय युवक डूबा,तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.