बहराइच, मई 29 -- महसी (बहराइच)। महसी के कोरहवा मुंसारी के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे घाघरा नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए थे। गहरे कुंड में एक युवक का शव मिल गया था, बाकी लापता थे। रेस्क्यू टीम ने गुरुवार को दो और शव बरामद कर लिए। तीनों शव बरामद होते ही कोहराम मच गया। दो युवक एक ही गांव के थे। फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम ने 24 घंटे के भीतर अभियान पूरा किया। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया हैं । देहात कोतवाली के टिकोरा मोड़ निवासी गोलू जायसवाल (22) व सूरज जायसवाल (19) वर्ष एवं दहाव बेड़नापुर मोहित यादव (25) , माधव रेती गांव निवासी राज कुमार (24), हरदी थाने के मुरौवा निवासी शिवम सिंह (22), यह सभी पांचों दोस्त कोरहवा मुंसारी स्थित घाघरा में नहाने गए थे। यह भी पढ़ें- घाघरा नदी में डूबे दो और युवकों ...