घाघरा नदी ने बढ़ाई तटवर्ती इलाके के लोगों की चिंता
आजमगढ़, सितम्बर 1 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। कई दिनों से घट रहे नदी के जलस्तर में अचानक फिर बढ़ोतरी होने से तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही तो आने वाले दिनों में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। जलस्तर घटने के दौरान देवारा खास राजा, सहबदिया और बरामदपुर में कटान तेज हो गई थी, लेकिन पानी बढ़ने के बाद कटान कुछ कम हुई है। वहीं चक्की, हाजीपुर, देवारा खास राजा के 28 पुरवे, मानिकपुर, सोनौरा, अभ्भनपट्टी, बूढ़नपट्टी, शाहडीह, बाका, अजगरा और मोधो का पुरा समेत कई गांवों पर दोबारा बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: दो दिनों से बढ़ रहा है घाघरा का जलस्तर, कटान व बाढ़ की संभावना से दहशत निच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.