गुमला, अप्रैल 22 -- घाघरा प्रतिनिधि। थाना परिसर के पीछे मंगलवार देर रात लगी भीषण आग में जब्त आधा दर्जन से अधिक वाहन जलकर खाक हो गए,जबकि एक गुमटी भी पूरी तरह स्वाहा हो गई। घटना मध्य रात्रि के आसपास की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले बाहर रखी एक गुमटी में लगी। जहां से बाउंड्री नहीं होने के कारण लपटें तेजी से फैलकर थाना परिसर में खड़े जब्त वाहनों तक पहुंच गईं।आग की चपेट में पांच पैसेंजर टेंपो, एक टाटा मैजिक, एक मालवाहक पिकअप और कई मोटरसाइकिलें आ गईं। आग लगने के बाद पुलिस जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- आग लगने से फूस के 20 घर राख, शादी का खुशियां मातम में बदली, पेज 3 लीड बाद में दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.