घाघरा घाट-बुढ़वल रूट पर कल से नियमित चलेंगी ट्रेनें
बहराइच, अगस्त 18 -- तीसरी लाइन का काम पूरा, सुलभ होगा आवागमन बहराइच, संवाददाता। घाघराघाट बुढ़वल रूट पर 20 अगस्त से तीसरी लाइन पर ट्रेनों का संचालन नियमित रूप से शुरू हो जाएगा। रेलवे विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है।जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ महेश गुप्ता ने बताया कि यात्री सुविधा के विकास तथा परिचालनिक सुगमता को लेकर यातायात के दृष्टिगत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के घाघरा घाट-बुढ़वल रेलखण्ड के मध्य नई विद्युतीकृत तृतीय रेल लाइन पर कमिशनिंग के उपरान्त 20 अगस्त से नियमित रेल संचालन आरम्भ कर दिया जाएगा। नियमित ट्रेन संचालन के दृष्टिगत सभी क्षेत्रीय जनता एवं विशेषकर घाघरा घाट-बुढ़वल रेलखण्ड के मध्य समीपवर्ती इलाकों में रहने वाले निवासियों को सचेत किया जाता है कि वह रेलवे लाइन पर सतर्कता बरतें। अपने मवेशियों को रेलवे लाइन के आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.