घाघरा-गुमला मार्ग पर खुले गड्ढों से हादसे का खतरा
गुमला, जून 14 -- घाघरा। घाघरा-गुमला मुख्य मार्ग पर चपका के समीप टेलीकॉम कंपनी एयरटेल द्वारा सड़क किनारे कई स्थानों पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिए जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गड्ढों के आसपास न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। इससे वाहन चालकों को रात के समय अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कंपनी से गड्ढों को तुरंत भरने या सुरक्षा घेरा बनाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित रह सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.