गिरडीह, मार्च 1 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के घाघरा साइंस कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। क्यूएसी और भौतिकी, गणित, रसायन, वनस्पति और जंतु विज्ञान विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में क्विज, मॉडल और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में कोमल कुमारी, खुशी कुमारी और स्नेहा राणा, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सत्यम कुमार प्रथम, द्वितीय अंकित कुमार और मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में कोमल कुमारी प्रथम और खुशी कुमारी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुबीर कुमार खवास, नेक-कोऑर्डिनेटर प्रो. प्रेम कुमार, प्रो. इंद्रदेव प्रसाद, प्रो. वासुदेव महतो, प्रो. मोहम्मद फिरोज, डॉ. ऋषि बाला, प्रो....