गुमला, मार्च 10 -- घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के हालमाटी गांव निवासी विजय उरांव (35वर्ष) ने घर की छत में लगे कंडी में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार घर में विजय की चचेरी बहन की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें मेहमान भी आए हुए थे। देर रात तक कार्यक्रम में शामिल रहने के बाद विजय खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक नहीं उठने पर परिजनों ने सोचा कि रात भर जागने के कारण वह सो रहा होगा। जब सुबह करीब 10 बजे तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को शक हुआ। छप्पर पर बच्चे को चढ़ाकर खपड़ा हटाकर अंदर देखने पर पता चला कि विजय फांसी के फंदे से झूल रहा है। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.