गुमला, मई 18 -- घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से 26 वर्षीय युवक ईश्वर उरांव की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव निकालने का प्रयास शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक शव तालाब से बाहर नहीं निकाला जा सका था।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार ईश्वर उरांव सोमवार को नशे की हालत में गांव के तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह धीरे-धीरे तालाब के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा। ग्रामीणों के अनुसार उसी समय उसके पिता मुंशी उरांव भैंस चराकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे तालाब के पास पहुंचे,अचानक तेज आंधी-तूफान और बारिश शुरू हो गई। उन्होंने अपने बेटे को तालाब में डूबते देखा,लेकिन तालाब अधिक गहरा होने और आसपास किसी अन्य व...