गुमला, मई 13 -- गुमला। जिले के घाघरा प्रखंड स्थित पुराने ब्लॉक परिसर में बुधवार को आधार सेवा केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। सीएससी द्वारा संचालित इस केंद्र के शुरू होने से अब स्थानीय ग्रामीणों को आधार से जुड़े कार्यों के लिए शहर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। केंद्र का उद्घाटन सीओ सुशील खाखा और प्रमुख सविता देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर केंद्र संचालक विनीत कुमार ने बताया कि यहां आधार पंजीकरण, बायोमेट्रिक अपडेट तथा आधार कार्ड में सुधार से संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।उद्घाटन समारोह में यूआईडी मैनेजर दिलीप साह, प्रशांत कुमार, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रंजन नंदा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...