बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच/बाराबंकी। घाघरा पर बने पीपे पुल के दोनों ओर छोटे वाहनों का रेला रहा। जाम से राहत देने को डीएम बहराइच ने तीन थानों की फोर्स को मुस्तैद रहने को कहा है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पीपे पुल का जायजा लिया। उधर संजय सेतु की मरम्मत का काम जोरशोर शुरू हो गया। 10 हजार से अधिक वाहन 24 घंटे के बीच गुजारे गए हैं। डीएम एसपी के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि लखनऊ की तरफ जाने वाले पीपे के पुल रोशनी की व्यवस्था की गई, किन्तु लखनऊ से आने वाले पीपे के पुल पर रोशनी की व्यवस्था नहीं मिली। यह भी पढ़ें- संजय सेतु से उखड़ने लगे जॉइंटर, पीपापुल के एप्रोच मार्ग पर उड़ रही धूल से लोग परेशान शाम और रात के समय आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। इस पर डीएम ने तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त लाइटें लगाने के निर्दे...