गुमला, मार्च 6 -- घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा थाना क्षेत्र के चपका डीपा में चोरों ने ब्रजेश सिंह के घर में घुसकर नगद और जेवरात की चोरी कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब ब्रजेश सिंह शुक्रवार पूर्वाह्न अपने पैतृक गांव बिहार से वापस लौटे। घर का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि कमरे के सामान बिखरे पड़े हैं और पीछे के दरवाजे के ऊपर बना वेंटिलेटर टूटा हुआ है। घर में रखा गोदरेज भी खुला था और उसका सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।जांच करने पर पता चला कि गोदरेज में रखे 32 हजार रुपये नगद, एक सोने का मंगलसूत्र, बजरंगबली का लॉकेट तथा चांदी का सिक्का गायब है। पीड़ित ब्रजेश सिंह के अनुसार चोरी की इस घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति की नुकसान हुई है।उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को होली पर्व के अवसर पर वह बिहार के सासाराम स्थित अपने पैतृक घर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.