घाघरा की कटान ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें
गोंडा, जुलाई 10 -- करनैलगंज, संवाददाता। घाघरा नदी का जलस्तर भले ही फिलहाल स्थिर बना हुआ है, लेकिन तेज बहाव के कारण नदी की कटान लगातार बढ़ रही है। तटवर्ती गांवों की कृषि योग्य उपजाऊ भूमि तेजी से नदी की धारा में समाती जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। नदी धीरे-धीरे कटान करते हुए बांध की ओर बढ़ रही है। हालांकि अभी नदी और बांध के बीच पर्याप्त दूरी बनी हुई है, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए बाढ़ खंड के अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ बचाव कार्य में जुटे हैं। कटान प्रभावित क्षेत्रों में नदी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए परक्यूपाइन लगाए जा रहे हैं और मैटी डालकर तट को मजबूत किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: शारदा के साथ अब मोहाना नदी का जलस्तर भी बढ़ा, कटान का डर हालांकि घाघरा की तेज धारा कई स्थानों पर लगाए गए परक्यूपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.