घाघरा का रौद्र रूप, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर पानी; गोंडा के 9 मजरे जलमग्न
संवाददाता, सितम्बर 29 -- नेपाल की तराई और पहाड़ी जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही भारी मॉनसूनी बारिश के चलते घाघरा नदी का रुख बेहद आक्रामक हो गया है। केंद्रीय जल आयोग और सिंचाई विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बाराबंकी के एल्गिन ब्रिज और अयोध्या दोनों ही महत्वपूर्ण स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर गई है। एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। इसके साथ ही विभिन्न बैराजों से 3 लाख 68 हजार क्यूसेक से अधिक पानी का भारी डिस्चार्ज नीचे की ओर प्रवाहित होने से दर्जनों तटीय गांवों में बाढ़ की दहशत चरम पर पहुंच गई है। करनैलगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नकहरा के नौ मजरे पूरी तरह बाढ़ के पानी से घिर गए हैं और हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। एल्गिन ब्रिज पर मंगलवार सुबह आठ बजे जलस्तर 106.770 मीटर दर्ज किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.