आजमगढ़, सितम्बर 4 -- लाटघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में में हो रही वृद्धि से तटवर्ती क्षेत्रों के अन्य गांवों में भी बाढ़ का खतरा मडराने लगा है। नदी का पानी अब आस-पास के गांवों और संपर्क मार्गों की ओर बढ़ने लगा है। कई संपर्क मार्गों पर पानी पहुंचने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गांवों के घिरने से ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है。 यह भी पढ़ें- Hapur News: गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी पानी का स्तर बढ़ना विभिन्न बैराजों से कुछ दिन पूर्व घाघरा में पानी करीब छह लाख क्युसेक पानी छोड़े जाने के बाद से ही जलस्तर में वृद्धि होने लगी। अब तक एक दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। चक्की हाजीपुर गांव के चारों ओर पानी पहुंचने लगा है। देवा...