घाघरा का जलस्तर बढ़ा, खेतों में घुस रहा पानी
बहराइच, अगस्त 30 -- मिहीपुरवा। नेपाल और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण घाघरा में मिहींपुरवा तहसील के सुजौली क्षेत्र और जंगल गुलरिहा के निचले क्षेत्र में पानी भर रहा है। नेपाल की तरफ से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। जिससे तटवर्ती इलाकों में खेतों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। सुजौली क्षेत्र के की निचले गांवों के खेतों और रास्तों में पानी बढ़ रहा है। सतर्कता बरती जा रही है। तहसील प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणो को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.