घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब
आजमगढ़, अगस्त 7 -- लाटघाट, हन्दिुस्तान संवाद। घाघरा नदी का जलस्तर लगातार छठें दिन भी बढ़ता रहा। डिघिया गेज पर नदी खतरे के निशान से महज दो सेंटीमीटर नीचे बह रही है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती गांवों में कटान तेज हो गई है। निचले इलाकों के खेतों में बाढ़ का पानी फैलना शुरू हो गया है। घाघरा नदी चक्की हाजीपुर, परसिया और सहबदिया के पास तेजी से कटान कर रही है। चक्की हाजीपुर और परसिया में किसानों की खेती योग्य जमीन नदी में समा रही है, जबकि सहबदिया में कटान आबादी की ओर बढ़ने लगी है। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य कराया जा रहा है, लेकिन नदी लगातार अपना रुख बदलकर नए स्थानों पर कटान कर रही है। यह भी पढ़ें- डिघिया गेज पर नदी खतरा बिंदु से महज सात सेमी नीचे अब तक दर्जनों किसानों की करीब 35 बीघा कृषि भूमि नदी में समा चुकी है। जलस्तर बढ़ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.