गुमला, फरवरी 10 -- घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के करंजटोली में कालीकरण सड़क निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त गुमला को लिखित आवेदन ग्रामीणों ने सौंपा। नवडीहा के उप मुखिया विनीता कुमारी ने बताया कि करंजटोली से गुटवा पुल तक एवं करंजटोली मुख्य पथ से केराटोली होते हुए महुआटोली बरटोली एवं करंजटोली से खटंगा नवाटोली तक की लंबाई करीब 10 किलोमीटर कालीकरण करने की मांग आवेदन देकर किया है। उक्त पथ गुटवा होते हुए सीधे सिसई प्रखंड को जोड़ती है तथा बदरी हाई स्कूल को भी जोड़ती है। उक्त सड़क के बनने से घाघरा प्रखंड सिसई से जुड़ जाएगी और दूरी कम हो जाएगी। इससे कई गॉव के हजारों ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने उपायुक्त से जल्द से जल्द उक्त पथ को बनवाने का मांग किया है। आवेदन देने वालों में पंकज भगत,बुधु उरांव, जयराम उरांव,गणेश बड़ाइक,ईश्वर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.