घाघरा इंटर साइंस कॉलेज के शिक्षकों ने फूंकी नई नियमावली-2026 की प्रतियां
गिरडीह, जून 3 -- बगोदर, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यस्तरीय आह्वान पर बगोदर के घाघरा इंटर साइंस कॉलेज के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बनी झारखंड इंटरमीडिएट महाविद्यालय स्थापना अनुमति व प्रस्वीकृति नियमावली 2026 की प्रतियां कॉलेज गेट पर जलाकर विरोध दर्ज किया। शिक्षकों ने कहा कि घाघरा इंटर साइंस कॉलेज को नियमावली 2005 के तहत मान्यता मिली है। महाविद्यालय उस नियमावली की सभी आधारभूत संरचनाओं का पालन कर रहा है। नई नियमावली 2026 में नौवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई का प्रावधान है और इसमें भूमि, भवन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय व वर्ग कक्ष को लेकर कई नई शर्तें थोपी जा रही हैं।शिक्षकों यह भी पढ़ें- वित्त रहित शिक्षण संस्थानों ने नियमावली 2026 के ड्राफ्ट की प्रति जलाकर जताया विरोध का आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.