बहराइच, अप्रैल 16 -- बहराइच, सम्वाददाता। लखनऊ- बहराइच राजमार्ग स्थित घाघरा नदी पर बना संजय सेतु गुरुवार को पूरी तरह से 2 महीने के लिए बंद कर दिया गया है। इस फैसले के बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए डायवर्जन लागू कर दिया है। अस्थाई रूप से बनाए गए पीपे के पुल से छोटे वाहन गुजारे जा रहे हैं। पुल को बंद कर कर पीपे के पुल पर आवागमन शुरू कर दिया है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार छोटे वाहनों-जैसे बाइक, कार और ऑटो-को नदी पर बनाए गए अस्थायी पीपे के पुल से निकाला जा रहा है। वहीं रोडवेज की बसों ट्रक डंपर आदि भारी वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट रेउसा होते हुए लखनऊ कानपुर के लिए निकाला जा रहा है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.