घांसी समाज की बैठक में शिक्षा पर जोर
सिमडेगा, अप्रैल 10 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के जमताई पंचायत के जोरपोन्दा गांव में घांसी समाज की बैठक हुई। बैठक में समाज को मजबूत बनाने, सामाजिक एकता बनाए रखने तथा बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं धर्मांतरण पर गहरी चिंता व्यक्त की और आपसी संवाद के माध्यम से समाधान निकालने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा अत्यंत जरूरी है। अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने और पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। मौके पर अगले रविवार को 20 गांवों के घांसी समाज के लोगों की बैठक रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में कामेश्वर घांसी, बिरसा राम घांसी, बुद्धू हरिजन, चन्द्रनाथ घांसी, नानू घांसी, दीपक घांसी, उदय घांसी, भोदो घांसी, भोदर घांसी, मोटनू घांसी, लालमुनी देवी, रोपनी देवी, लालो देवी, रौशनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.