जामताड़ा, अप्रैल 15 -- नारायणपुर,प्रतिनिधि। गोबिन्दपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के घांटी-पांडेयडीह जंगल के समीप मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बुटबेरिया गांव निवासी छोटू मुर्मू (35 वर्ष) अपने पुत्र को लेने पांडेयडीह जा रहा था। इसी दौरान घांटी-पांडेयडीह जंगल के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत नारायणपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज ...